मुरी : सिल्ली लुपुंग टोला मेन आखड़ा में सरहुल पूजा की तैयारी को लेकर सिल्ली सरना समिति के अध्यक्ष भरत सिंह मुंडा, सचिव गोंदरा उरांव, कोषाध्यक्ष दुर्गा चरण बेदिया एवं अन्य सदस्यों ने आज से तैयारी का शुभारंभ कर दिया है। आज उपवास रखा गया है। अगामी 21 मार्च को पूजा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सरना समिति के सदस्यों ने प्रशासन से शौचालित शौचालय, जल का प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवेदन किया है। शोभायात्रा पिस्का, मोदी डीह, हाकेदाग, गेडेवीर गोडाडीह क्षेत्र से निकल कर सिल्ली आखडा़ में पहुचेगी।
Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
