रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 और 14 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। तापमान में कमी से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
