चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंककर्मी परमेश्वर पुरती से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर 16 लाख 92 हजार रुपये की गई साइबर ठगी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। इससे पहले 6 दिसंबर को आरोपी मो. सकीर असारी गिरफ्तार किया गया था। उसके बयान पर टीम ने पकुड़िया, पाकुड़ के रहने वाले मो. इकबाल अहमद को गिरफ्तार किया, जिसने ठगी में शामिल होने की बात कबूल की है।
पुलिस ने उसके पास से एक OPPO मोबाइल और 10 जियो सिम कार्ड बरामद किए हैं। टीम में बहामन टुटी, प्रदीप कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी शामिल थे। चाईबासा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंजान कॉल पर कोई भी निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
