मुरी : बसंत पंचमी को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। मूर्तिकार मूर्ति बनाने में जुट गए हैं। बंता के मूर्तिकार संतोष और मंतोष मूर्ति बनाने में लगे हुए हैं। मूर्तिकार संतोष बताते हैं कि इस बार एक हजार रुपए से लेकर सौलह हजार रुपए तक की मूर्तियां हमारे यहां उपलब्ध है। हमारे यहां की फैंसी मूर्तियां आसपास के क्षेत्र में जाते हैं। बारेंदा, बुंडू , सिल्ली, मुरी आदि क्षेत्रों में सरस्वती की मूर्तियों को पसंद किया जाता है। हमारे सामने मूर्ति बनाने को लेकर काफी चुनौतियां भी है। रंग रोगन का समान कोलकाता से आता है जिससे हमारी लागत काफी बढ़ जाती है। इसके अलावे हम गणेश लक्ष्मी, विश्वकर्मा, काली सहित विभिन्न देवी देवताओं का मूर्ति बनाने का काम करते हैं।

रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
