चेन्नई। ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी…। कहानी कुछ ऐसी ही है, बस इस बार ये बोल एक लड़की के थे। इश्क में घायल एक युवती ने इंतकाम की जो ठानी तो दिल्ली सहित 12 राज्यों की पुलिस, खुफिया एजेंसियां, सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों और हजारों आम लोगों की सांसें अटक गईं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम सहित 12 राज्यों में 21 से ज्यादा बार बम की झूठी धमकी देने के मामले में पुलिस ने चेन्नई से एक युवती रेने जोशिल्दा को गिरफ्तार किया है। वह रोबोटिक्स में प्रशिक्षित इंजीनियर है और चेन्नई की एक एमएनसी में बड़े पद पर काम करती है। उसने पिछले दिनों एयर इंडिया का विमान क्रैश हो जाने के बाद अपने ‘प्रेमी’ के नाम से ईमेल करके दावा किया कि उसने ही इसे गिराया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

