जमशेदपुर : माइनॉरिटी डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष अमीर अली अंसारी एवं सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष नन्द लाल सिंह के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद तथा टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज खान को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से दोनों पुलिसकर्मियों को मोमेंटो एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में शांति, कानून व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाना प्रेरणादायक कदम है. इस अवसर पर मोहम्मद मिर्ज़ा, रमेश कुमार, राज कुमार, अमरजीत सिंह, सोहेल अहमद खान उर्फ राजू खान, संजीव कुमार, प्रेम सिंह, मोहम्मद रजी अंसारी, जमील अख्तर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



