प्रयागराज : धर्म, संगम और आस्था की नगरी प्रयागराज से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। शहर के कीटगंज इलाके में एक IAS अधिकारी के मकान में रात के अंधेरे में ऐसा “गंदा खेल” चल रहा था, जिसकी किसी को भनक तक नहीं थी।

जब पुलिस ने छापा मारा तो नजारा देखकर खुद अधिकारी भी दंग रह गए। घर के अंदर महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से 4 महिलाएं और 5 पुरुष पकड़े गए, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
IAS का घर, लेकिन किराएदार निकला गुनहगार….
इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में साफ हुआ कि मकान भले ही एक IAS अधिकारी का है, लेकिन वह इसे 15 हजार रुपये महीने के किराए पर दे चुके थे। इस घर को किराए पर लेने वाला शख्स ही अंदर से पूरा सेक्स रैकेट चला रहा था।
गुप्त सूचना, फिर ACP की सटीक प्लानिंग
मामला प्रयागराज के कीटगंज थाना क्षेत्र के खालासी लाइन मोहल्ले का है। पुलिस को देह व्यापार की गोपनीय शिकायत मिली थी।
इसके बाद ACP राजीव यादव ने पूरे मामले की चुपचाप जांच कराई। सूचना पुख्ता होते ही कीटगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मकान नंबर 514 पर पहुंचे और अचानक रेड कर दी।
रेड के दौरान घर में मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर एक भी आरोपी को बचने नहीं दिया।
कौन है रैकेट का मास्टरमाइंड?
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे अनैतिक धंधे का मास्टरमाइंड दरियाबाद निवासी सर्वेश द्विवेदी है। उसी ने मकान किराए पर लिया था और वहीं से देह व्यापार का नेटवर्क चला रहा था।
पकड़ी गई महिलाओं में—
एक महिला प्रयागराज की
एक वाराणसी की
एक दक्षिण भारत की
एक पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है
पूछताछ में सभी ने माना कि सर्वेश द्विवेदी ही इस पूरे धंधे को ऑपरेट करता था।
ACP राजीव यादव का बयान
इस पूरे मामले पर ACP राजीव यादव ने बताया—
“हमें शिकायत मिली थी। गोपनीय जांच के बाद रेड की गई। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आगे और खुलासे हो सकते हैं।”
धर्मनगरी पर लगा दाग, पुलिस की सख्त कार्रवाई
धर्मनगरी प्रयागराज में इस तरह का मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं।
