राँची (लोकतंत्र सवेरा संवाददाता) : कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड निवासी शक्ल यादव के 6 वर्षीय पुत्र को आग से गंभीर रूप से झुलसने के बाद राँची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।



डॉक्टरों की टीम ने तत्काल खून चढ़ाने की जरूरत बताई, लेकिन परिजनों के पास डोनर नहीं होने के कारण किसी भी ब्लड बैंक ने खून उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। इस बीच परिवार गहरे संकट में फँस गया।
समाजसेवियों की त्वरित पहल…..
जैसे ही मामला समाजसेवी शिबू कुमार रजक, यमुना कुमार और समर्पण – एक नेक पहल संस्था के संचालक दीपेश चौहान के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत कदम उठाया।
मरीज के परिजनों के लिए खून की व्यवस्था करवाई।
भविष्य में अगर और खून की जरूरत पड़ी तो उसकी व्यवस्था का आश्वासन दिया।
सवाल राज्य सरकार से…..
समाजसेवी शिबू कुमार रजक ने राज्य स्वास्थ्य मंत्री से सवाल उठाया…..
“स्वास्थ्य मंत्री ने बिना डोनर खून उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, तो अस्पताल और ब्लड बैंक उस निर्देश का पालन क्यों नहीं कर रहे?”
सिविल सर्जन ने भी आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर बिना डोनर खून की व्यवस्था की जाएगी।
आर्थिक मदद करना चाहें?…..
मरीज के परिजनों से संपर्क करने के लिए: +91 7368020370
