जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 फरवरी से होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शहर की आठ मीडिया टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को और भी गरिमामय बनाने के लिए सभी टीमों के संरक्षक के रूप में प्रमुख स्थानीय संपादकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को मनोनीत किया गया है।
यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि मीडिया जगत के साथियों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और टीमवर्क को भी मजबूत करेगा। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि यह आयोजन खेल के साथ-साथ पत्रकारिता की सकारात्मक ऊर्जा को भी मंच देगा।
टीमवार संरक्षक सूची……
दलमा एकादश: कुमार भवानंद
(स्थानीय संपादक, दैनिक भास्कर)
खरकई एकादश: संजय मिश्रा
(संपादक, प्रभात खबर)
सुवर्णरेखा एकादश: उत्तम नाथ पाठक
(संपादक, दैनिक जागरण)
डिमना एकादश: गणेश मेहता
(संपादक, हिंदुस्तान)
हुडको एकादश: बृजभूषण सिंह ‘छोटकू जी’
(संपादक, न्यू इस्पात मेल)
कालीमाटी एकादश: जय प्रकाश राय
(संपादक, चमकता आईना)
दोमुहानी एकादश: आनंद कुमार
(संपादक, फोटोन न्यूज़ व जनमन की बात)
जुबिली एकादश: उदित अग्रवाल
(संपादक, उदिवाणी)
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष ने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट पत्रकारों के बीच खेल भावना को नई ऊंचाई देगा और मीडिया परिवार को एक सूत्र में बांधने का कार्य करेगा।
