जमशेदपुर : शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने छात्र छात्राओं के अभिभाको को बताना चाहती है कि छात्र छात्राओं का जैक बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है।अभिभावक उनपर दबाव ना दे कभी कभी ज्यादा दबाव के कारण छात्र छात्राएं तनाव में आ जाते हैं। जिस कारण परीक्षा खराब हो सकता है परीक्षा फल अच्छा नही होने से छात्रगण तनाव में आकर गलत दिशा अपना लेने को मजबूर हो जाते है और गलत कर बैठते है।
वैसे स्थिति में अभिभावक आपने आप को कभी माफ नही कर पाते है। कभी भी परीक्षा की तैयारी संबंधी कुछ भी जानना हो तो मुस्कान संस्था का 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर-8092867918, पर निःशुल्क काउंसलिंग(गोपनीय) ले सकते है। परीक्षा से पहले घबराहट, बेचैनी, बार बार प्यास लगना आदि हो तो परेशान होने की जरूरत नही है। आप सीधे मुस्कान संस्था के हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते है। काउंसलर बिजेन्द्र कुमार ने आभिभावको से कहा कि छात्र छात्राएं अपनी क्षमता के अनुसार ही कर पाते है, ज्यादा दबाव देने से उनकी जो क्षमता है वह भी नुकसान हो सकता है। बच्चों को किसी खास पर फ़ोकस लेने का बजाय बच्चों से भी सलाह ले , ताकि पढाई किस में अपना कैरियर बना सकते है। तुलनात्मक बात हर समय नही कर , बल्कि उनसे सुझाव साझा कर सकते है।
