India Food Conclave 2026 में जुटेंगे 300 से अधिक प्रदर्शक, 10 हजार से ज्यादा ट्रेड विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद
कोलकाता : पूर्वी भारत के फूड और हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई दिशा देने वाला बहुप्रतीक्षित 23वां संस्करण ‘India Food Conclave 2026’ शुक्रवार से कोलकाता स्थित बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण में शुरू हो गया। तीन दिवसीय यह आयोजन 21 से 23 अगस्त तक चलेगा। आयोजन Eventboxx की पहल है, जिसे Brajvandana Foundation एवं Whirlpool of India Ltd. का प्रमुख सहयोग प्राप्त है।


HoReCa मॉडल पर आधारित इस B2B कॉन्क्लेव में होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, कैटरिंग, बेकरी, रिटेल, डिस्ट्रीब्यूशन, फ्रेंचाइजी और फूड बिजनेस से जुड़े उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य उद्योग से जुड़े कारोबारियों को नेटवर्किंग, नए उत्पादों की जानकारी, व्यावसायिक साझेदारी और नए अवसरों से जोड़ना है।

व्यापार, नवाचार और साझेदारी पर जोर
India Food Conclave 2026 में ‘Network • Discover • Grow • Collaborate’ की थीम के तहत उद्योग जगत के प्रमुख खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में HoReCa, Product Showcase, Franchise, New Launches, Modern Trade और Exhibition प्रमुख आकर्षण होंगे।

आयोजकों के मुताबिक इस वर्ष आयोजन में 300 से अधिक Exhibitors और 10 हजार से ज्यादा Trade Visitors के शामिल होने की उम्मीद है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन Food & Hospitality क्षेत्र के कारोबारियों के लिए Business Networking, Product Discovery और Strategic Partnerships का महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
देश-विदेश के कारोबारियों को जोड़ने की पहल
कॉन्क्लेव में होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट संचालकों, कैफे मालिकों, कैटरर्स, बेकर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स और उद्यमियों समेत फूड एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े विभिन्न व्यवसायी और प्रोफेशनल्स हिस्सा ले सकेंगे. Eventboxx की ओर से कहा गया कि India Food Conclave महज एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि Food & Hospitality Industry के भविष्य को आकार देने वाला मंच है, जहां नवाचार और व्यावसायिक अवसरों को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, Brajvandana Foundation ने इस पहल को उद्योग, उद्यमिता, रोजगार और नए व्यवसायिक अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
आयोजन एक नजर में
दिनांक: 21 से 23 अगस्त 2026
स्थान: बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता
आयोजन: 23rd Edition – India Food Conclave 2026
संपर्क: 0657-2220802
पंजीकरण: Eventboxx India के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से



























































