जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में बुधवार को भव्य पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने मानगो क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। अंसार खान ने बताया कि बन्ना गुप्ता जहां-जहां गए, वहां के बस्तीवासियों ने सुधा गुप्ता को वोट देने का आश्वासन दिया और उन्हें दुआएं दीं।
अंसार खान ने पदयात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज हम जिस सड़क पर चल रहे हैं, वह बन्ना गुप्ता की देन है। हर गली-मोहल्ले में लगी स्ट्रीट लाइट भी उनके कार्यकाल की उपलब्धि है।” उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 23 तारीख को अपने घरों से निकलकर निशान ‘कारपेट’ चुनाव चिन्ह संख्या 11 पर वोट डालें और सुधा गुप्ता को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि सुधा गुप्ता की जीत, जनता की जीत होगी।
इस पदयात्रा में मानगो क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
