जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो मेयर पद की प्रत्याशी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के समर्थन में जवाहर नगर के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा निकालकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन और वोट की अपील की।
अंसार खान ने बताया कि जवाहर नगर के हर क्षेत्र में बस्तीवासियों ने सुधा गुप्ता को वोट देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने लोगों से 23 तारीख को मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान उल मुबारक का महीना शुरू होने को देखते हुए सभी लोग सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट जरूर डालें। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किए बिना न रहे।
अंसार खान ने अपील की कि मतदाता 23 तारीख को गुलाबी पेपर पर क्रमांक 11, चुनाव चिन्ह ‘कारपेट’ पर मुहर लगाकर सुधा गुप्ता को विजयी बनाएं।
पदयात्रा का नेतृत्व जकी अजमल उर्फ सोनू, अंसार खान, शेर अली उर्फ शेरू, मोहम्मद सोहेल खान, सईदा बाजी, मोहम्मद सिद्दीक और मोहम्मद इस्तखार ने किया। इस दौरान मानगो क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसंपर्क अभियान को समर्थन दिया।
