जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने संकोशाई, रामनगर, बागान तुडियां बेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव को स्थानीय महिलाओं और युवाओं का समर्थन मिलता दिखा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है।
कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वह— महिलाओं के लिए महिला विद्यालय की स्थापना, प्रमुख स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण, बरसात के मौसम में जलजमाव रोकने के लिए नालियों का निर्माण और सुदृढ़ ड्रेनेज व्यवस्था, प्रत्येक वार्ड में सुनियोजित जलापूर्ति व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाएंगी।
उन्होंने कहा कि मानगो की महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान उनके एजेंडे के केंद्र में है. अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के दिन अपने वोट क्रम संख्या 2, चुनाव चिह्न “छड़ी छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर बनाया जा सके।
