लोकतंत्र सवेरा : जमशेदपुर/जुगसलाई : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने मंगलवार को पूरे क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल गरमा दिया। वार्डों में जैसे ही उनका काफिला पहुंचा, लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। हर गली-मोहल्ले में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।
जनसंपर्क के दौरान नौशीन खान ने घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, महिलाओं से संवाद किया और युवाओं से जुगसलाई के भविष्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि “जुगसलाई का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है। साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना मेरा संकल्प है।”
हिदायतुल्लाह खान की अपील…….
अभियान में साथ चल रहे हिदायतुल्लाह खान ने जनता से जोशीली अपील करते हुए कहा…..
“जुगसलाई के विकास के लिए नौशीन खान को भारी मतों से विजयी बनाएं। अब समय बदलाव का है। मजबूत नेतृत्व ही जुगसलाई को नई दिशा देगा।” उनके इस आह्वान पर मौजूद लोगों ने जोरदार समर्थन जताया और “विकास चाहिए – नौशीन चाहिए” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
महिलाओं और युवाओं का मिला भरपूर समर्थन……
जनसंपर्क के दौरान महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर समर्थन जताया और सोशल मीडिया पर अभियान को ट्रेंड कराया। कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गईं, जहां स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
नौशीन खान ने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि—=जुगसलाई को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाएगा, हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम होगा, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी।
जनसंपर्क अभियान ने यह साफ कर दिया है कि जुगसलाई में बदलाव की लहर तेज हो चुकी है। समर्थकों का कहना है कि इस बार जुगसलाई को एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व मिलेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि जुगसलाई की जनता विकास के इस मुद्दे पर किसे अपना आशीर्वाद देती है।
