जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मेयर प्रत्याशी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के समर्थन में ईस्ट जाकिर नगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली।
यह पदयात्रा शाहिद इकबाल, अख्तर मामा, मंजर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद परवेज, मलिक, मोहम्मद आदिल उर्फ मोती भाई और मोहम्मद अदनान के नेतृत्व में आयोजित की गई। पदयात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए लोगों से सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
अंसार खान ने बताया कि मानगो के हर क्षेत्र से सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता को लोगों का समर्थन और दुआएं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के लोगों ने सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का वादा किया है।
पदयात्रा में मौलाना अंसार खान, शाकिर खान, मोहम्मद सिद्दीक़, सईदा बाजी, मोहम्मद नवाब, इज़हारुल हक, बबलू नौशाद, मोहम्मद नसीम उर्फ कल्लू, मुबारक हुसैन, मोहम्मद शमशाद, इरशादुल्लाह, मोहम्मद अहसान, ताजू, बंटी, डब्बू, शाहनवाज, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सरफराज, फहीम, मोहम्मद नदीम, सेठ भाई, तनवीर आलम, मोहम्मद ताज, मोहम्मद जावेद सहित कई समर्थक मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। चुनावी माहौल के बीच मानगो क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।
