Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 में प्रत्याशी किरण देवी ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से संवाद कर अपने विजन और योजनाओं की जानकारी दी।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की कमी—को प्रमुख रूप से उठाया। किरण देवी ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अभियान के दौरान महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
किरण देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर वार्ड 31 को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने में सहयोग दें। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक भी मौजूद रहे।
