जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी क्षेत्र स्थित साई ज्वेलर्स के संचालक NIRAJ वर्मा सोमवार 15 जून की शाम करीब 5 बजे से लापता हैं। बताया गया है कि वे टेल्को स्थित लोयोला बी.एड. कॉलेज के पास के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है और उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।



नीरज वर्मा के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं। परिजन अपने स्तर पर उनकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। संपर्क नंबर: 821-0476103 परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।



