जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा बासु विहार से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह रोड, काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती, खानखा रोड बस्ती, आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सारर्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर, शांतिनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में पहुंची।


पदयात्रा के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी विकास का संकल्प दोहराया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और विकास को लेकर सुझाव दिए। प्रत्याशी ने आश्वासन दिया कि जनता का विश्वास ही उनकी ताकत है और वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पदयात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
