जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी क्षेत्र में झारखंड सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने बजट को विकासोन्मुखी, जनकल्याणकारी और संतुलित करार दिया। श्री घोष ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण-शहरी विकास के लिए किए गए प्रावधान राज्य की आर्थिक मजबूती को नई ऊर्जा देंगे।
उन्होंने विशेष रूप से औद्योगिक शहर Jamshedpur सहित पूरे राज्य में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की योजनाओं की सराहना की। उनके अनुसार, इन योजनाओं से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
देबाशीष घोष ने राज्य सरकार को इस दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित में उठाए गए हर सकारात्मक कदम के साथ मजबूती से खड़ी है और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
