जमशेदपुर : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की ओर से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही पूजा स्थल पर ध्वज स्थापित कर मां दुर्गा के आगमन और भव्य पूजा आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया. भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा पूजा स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर पूजा महोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है।

इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य बबन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, संजीव, शैलेंद्र, अभिनव, अर्नब बनर्जी, राजेश सिंह, संजय झा, पप्पू झा, आलोक सिन्हा, एस.के. मुखर्जी, झंटू पंडित, अशोक सिंह, ओ.पी. सिंह, मदन मोहन दास, धनंजय सिंह, मनोज जी, प्रेम आजाद, एस.के. सिंह, संतोष झा, प्रणब अधिकारी, नितिन जे.पी. सिंह, बी.के. सिंह, शिवानंद जी, भरत जी एवं अश्विनी सिंह समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।
समिति की महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से महोत्सव की सफलता, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं के कल्याण की प्रार्थना की. भूमि पूजन के साथ ही ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति में दुर्गोत्सव की तैयारियों का माहौल बन गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में पंडाल निर्माण समेत पूजा से जुड़ी अन्य तैयारियों को गति दी जाएगी।
