जमशेदपुर : शहर में बाइक चोरों का गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। गोलमुरी केबल टाउन, शीशम रोड निवासी सुमित कुमार सिंह (पिता – कृष्ण कुमार सिंह) की बाइक आज तड़के सुबह करीब 4:00 बजे उनके घर के बाहर से चोरी हो गई।
चोरी हुई बाइक का नंबर है – JH05AR1992 है बताया जा रहा है कि बाइक घर के सामने खड़ी थी और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर उसे लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग भी चिंतित हैं।
₹5001 का इनाम घोषित…..
बाइक का पता बताने या उसे बरामद कराने में मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5001 का नकद इनाम दिया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति को यह बाइक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी सूचना किसी की मेहनत की कमाई वापस दिला सकती है।
📢 शहरवासियों से अपील…..
कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि बाइक जल्द से जल्द मिल सके और चोरों को पकड़ा जा सके।
