जमशेदपुर : नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में 7 मार्च को एसआईआर विषय को लेकर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर झारखंड से छः सदस्यीय टोली भाग लेगी। इस टोली में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार भी शामिल हैं।
प्रदेश की ओर से इस प्रशिक्षण में पूर्व विधायक भानुप्रताप शाही, पूर्व विधायक अमित मंडल, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार तथा रांची के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण सिंह भाग लेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में एसआईआर के विषय पर विस्तृत कार्ययोजना, प्रशिक्षण तथा संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
