जमशेदपुर : गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी के प्रभाकर राव एवं उनकी धर्मपत्नी करवी देवी का 40वां विवाह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ दंपति को सम्मानित किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि के. प्रभाकर राव Badminton Association of India के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं और सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।
इस मौके पर गायत्री परिवार के सहायक प्रबंध ट्रस्टी सुरेश लाल अपनी धर्मपत्नी मीरा कुमारी के साथ मौजूद रहे। वहीं मुनमुन चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान भजन, मंगलकामना और आशीर्वचन के माध्यम से प्रभाकर राव दंपति के दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। पूरे आयोजन में पारिवारिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
