जमशेदपुर : भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा के अवसर पर गुरुवार को जन सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। रथ यात्रा मार्ग पर लगाए गए इस शिविर में हजारों श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत, पेयजल, पानी की बोतल, सेव, बूंदी, चना, गुड़ एवं बिस्किट का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच ट्रस्ट की इस सेवा पहल को श्रद्धालुओं ने सराहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर का लाभ उठाया और ट्रस्ट के सदस्यों के इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” की भावना के साथ संस्था प्रत्येक वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान सेवा शिविर का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जन सेवा संघ ट्रस्ट समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
सेवा शिविर को सफल बनाने में सविता देवी, अमृत कौर, सपना थापा, सुतापा कर्मकार, पूनम कुमारी, देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, जुगनु पाण्डेय, बिभाष मजूमदार, घनश्याम भीरभरिया, अभिषेक कुमार, मंटू दास, गणेश राव, सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, अमन कुमार, विशाल कुमार, कुणाल शर्मा, राघव शर्मा, सावन निषाद, मनीष सिंह, सूरज सिंह, सौरभ कुमार, समीर निशांत, सुनील गुप्ता, राम ठाकुर, मनदीप कुमार, शिवम कुमार, विजय चौहान, रुद्र प्रताप सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में जन सेवा संघ ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

