जमशेदपुर : मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत वियतनाम में दुर्घटना में जान गंवाने वाले पूर्वी सिंहभूम के कदमा निवासी स्व. विनय राय के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बुधवार को समाहरणालय में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने दिवंगत विनय राय के आश्रित एवं पिता रमेश राय को ₹5,00,000 की अनुदान राशि प्रदान की। विनय राय अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक के रूप में वियतनाम में कार्यरत थे, जहां एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य विदेश में कार्यरत झारखंड के किसी निवासी श्रमिक की असामयिक मृत्यु होने पर उसके पात्र आश्रित को एकमुश्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। सरकार की इस सहायता से दिवंगत श्रमिक के परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
