रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के निधन से गहरे शोक में हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।”
Advertisements
Advertisements

रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है। राज्य की जनता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में परिवार को संबल मिलने की कामना की।
