जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक बसंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने गहरा शोक जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन ने कठिन संघर्ष के दौर में परिवार को मजबूती देने के साथ झारखंड आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सादगीपूर्ण और संघर्षशील जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। भाटिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Advertisements
Advertisements

