जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आगामी दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था पर चर्चा हुई।
Advertisements
Advertisements

प्रतिनिधिमंडल ने बुजुर्गों के लिए सुविधाएं, सरकारी शौचालय, पूजा पंडालों एवं विद्युत व्यवस्था का सुरक्षा ऑडिट, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने की मांग की. मौके पर शशिभूषण राय, एलबी सिंह, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, संदीप मिश्रा और गुरदीप सिंह सोहन सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
