जमशेदपुर : Civil Court के प्रांगण में गुरुवार को Jharkhand State Bar Council के सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह चुनाव पूरे राज्य के 28 जिला बार, 8 तालुका बार और एक उच्च न्यायालय बार संघ सहित कुल 37 बार संघों में एक साथ आयोजित किया गया।चुनाव का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। जमशेदपुर जिला बार संघ में कुल 2212 मतदाताओं में से 1473 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम 6:30 बजे तक पूरा हुआ।

इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 18 पुरुष और 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जमशेदपुर में स्थानीय स्तर पर 9 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। प्रमुख पुरुष प्रत्याशियों में राजेश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, प्रकाश कुमार झा, कुमार राजेश रंजन, राजेश कुमार जायसवाल, राजेश दास, आफताब आलम खान, हामिद राजा और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं महिला प्रत्याशियों में विनीता सिंह, रंजना कुमारी और शिल्पी प्रसाद के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 5 बूथ, 9 मतपेटी और 30 काउंटर बनाए गए थे। बुजुर्ग, महिला, युवा और मध्य आयु वर्ग के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने मतपेटियों का अवलोकन किया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए बाहर से आए तीन ऑब्जर्वर भी मौजूद रहे।
इस दौरान जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, जय प्रकाश भक्त, पुष्पा कुमारी, रंजना मिश्रा, अभय कुमार सिंह, गौरव पाठक, अनंत गोप, लूसी कश्यप और आलोक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
इसके अलावा अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, संजीव सिंह, महेश कुमार, पवन कुमार, राजीव रंजन, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा समेत करीब 100 से अधिक अधिवक्ताओं ने मिलकर पूरे मतदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग किया।
