जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में नवनिर्मित नूतन श्री शनि-हनुमान मंदिर की स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस पावन अवसर पर 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुईं, वहीं भक्तों द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की जिला सह-संयोजिका शोभा पाठक भी विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर स्थापना को क्षेत्र के सनातन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा को भव्य रूप दिया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय स्थापना कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
मंदिर स्थापना को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना और सेवा कार्य में भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।