जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में 14 मार्च यानी आज जन सेना पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री जयराम दास ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों और समर्थकों के बीच लड्डू वितरित किए गए और पार्टी की मजबूती तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
नेतृत्व कर रहे जयराम दास ने कहा कि जन सेना पार्टी जनता की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
