जमशेदपुर : जमशेदपुर के जवाहर नगर रोड नंबर 9 स्थित जियाउल क़मर के आवास पर शनिवार को एक भव्य अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ अफ़तार किया और सभी को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

अफ़तार के दौरान दुनिया में अमन-चैन की कामना करते हुए Iran, Israel और United States के बीच चल रहे तनाव व युद्ध की स्थिति के समाप्त होने के लिए दुआएं मांगी गईं। साथ ही अपने मुल्क India में भाईचारा, शांति और तरक्की के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जियाउल क़मर के साहबजादे नूरुज़मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी रोज़ेदारों और मेहमानों का तहदिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है, जिसे हमें मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए।
अफ़तार पार्टी का माहौल पूरी तरह धार्मिक सौहार्द और भाईचारे से भरा रहा, जहां लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और देश-दुनिया में शांति की कामना की।

