मुरी : सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर मुरी ओपी में शांति समिति की बैठक बुलायी ग ई, जिसकी अध्यक्षता मूरी प्रभारी राहुल मेहता ने की। समिति का संचालन फारुख ने की। समाज के जागरूक एवं उतरदायी लोगों ने ठोस विचार रखे,ताकि कही त्योहार में बिध्न बाधा न उत्पन्न हो जाए। जैसे नशा मुक्त हो। उस दिन कम से कम शराब भटटी बंद रहे। तेज रफ्तार वाले बाक्स पर अंकुश लगे। इन सभी विचारों सुनने के बाद सिल्ली प्रखंड के मैडम अरूणिमा एक्का ने कही कि त्योहार में जब तक लोग घर न लोट जाए, प्रशासन डटा रहेगा और सहयोग करेगा। वही मुरी थाना प्रभारी ने कहा कि डीजे पुरी तरह से बंद रहेगी, पारम्परिक ढोल नगाड़े का प्रयोग करे। पुराने रुट से ही लोग जाए। नशा में न रहे। कहाँ क्या हो रहा है उससे दिग्भ्रमित न होए। मुखिया लालु राम उरांव ने कहा कि न मतभेद है, ना मतभेद रखेगें। वार्ड सदस्या भवानी सिंह मुंडा ने कही कि बाहर के लडके सरहुल में जानबूझकर कर छेडखानी करते हैं, पुलिस से अनुरोध है कि बुलाने पर आईएगा ना। इसी तरह गोंदरा उरांव, एक्स जिप सदस्य सुशील महतो, चांद, अमित, मुख्तार आदि ने विचार रखे। इसके तुरंत बाद सिल्ली थाना में भी शांति समिति की बैठक रखी गई थी।

रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
