हजारीबाग : झारखंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर जोरदाग झुमरी टांड़ में NTPC के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने स्थित था। यह वही जमीन है जो खनन क्षेत्र के लिए कंपनी को आवंटित की गई है। NTPC की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ वहां पहुंचकर घर को तोड़ दिया। घर तोड़ने के दौरान भारी सुरक्षा बल मौजूद रहे। पुलिस और कंपनी के सुरक्षाकर्मी पूरे इलाके में तैनात थे ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। इलाके में गाड़ियों और लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई थी। पूर्व मंत्री और कंपनी के बीच पहले भी विवाद कई दिन पहले ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने अमर्यादित भाषा में कंपनी और उसके कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे। कहा जा रहा है कि उन्होंने कंपनी के वाहन और कर्मचारियों पर तीर चलाने जैसे हमले भी किए थे। इसके बाद ही प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

