मुरी : जय सरना, जय चाला, जय धम्रेश के जय कारे के साथ मोदी आदिवासी गाँव में सरहुल को लेकर सरना स्थल पर झंडा गड़ी किया गया। पाहन प्राण मुंडा और उनके पुत्र बलराम मुंडा ने विधिवत् और पारम्परिक रीति रिवाज से गाँव के तलाब के पानी लोटा में लेकर जयकारा लगाते हुए सरना स्थल पर पहुचे। जहाँ गाँव के मुखिया लालू राम उरांव ने स्वयं अपने हाथों से झंडा गाडने का शुरू किया। बाद गाँव की महिलाओं ने दर्जनों झंडे गाड़े गए। सरना स्थल की प्ररिक्रमा किया गया। पेड़ों में लोटा से पानी डाल कर चावल चढाया गया। गाँव में खिचड़ी और हाडिया का प्रसाद वितरण किया गया। घर घर में सरहुल का झंडा गया। फिर लुपुंग टोला के आखड़ा के लिए शोभायात्रा निकाला गया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
Advertisements

Advertisements

Advertisements

