नई दिल्ली : नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से देश के प्रमुख बैंकों—HDFC Bank, Punjab National Bank और Bandhan Bank—ने ATM लेनदेन नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। HDFC Bank में अब UPI के माध्यम से कैश निकासी भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगी। निर्धारित सीमा पार करने पर ₹23 + टैक्स शुल्क देना होगा।

वहीं Punjab National Bank (PNB) ने डेबिट कार्ड की दैनिक निकासी सीमा घटाकर ₹50,000 कर दी है, जबकि प्रीमियम कार्ड पर यह सीमा ₹75,000 निर्धारित की गई है। इसके अलावा Bandhan Bank ने फ्री ATM ट्रांजैक्शन की संख्या तय कर दी है, जिसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर ₹23 तक शुल्क लिया जाएगा। इन बदलावों से ग्राहकों की दैनिक नकद जरूरतों और खर्च पर असर पड़ सकता है, ऐसे में बैंक उपभोक्ताओं को नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है।
