चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में टोन्टो थाना में तैनात जवान अजय किशोर खाका की रविवार रात सर्विस इंसान राइफल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा स्थित पुलिस मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत केरकेट्टा घटनास्थल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। शव को चाईबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लाया गया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
गुमला का रहने वाला था जवान……
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जवान अजय किशोर खाका झारखंड के गुमला जिला के रायडीहका निवासी रहने वाला था। वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना में तैनात था। लेकिन वह वर्तमान में नक्सलियों के खिलाफ सारंडा जंगल में चल रही आर-पार की लड़ाई में शामिल था। वह अभियान के दौरान सीआरपीएफ 174 बटालियन टोन्टो थाना क्षेत्र के पालीसाई कैंप में तैनात था। ऐसी चर्चा है कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। इसलिए इंसास राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रविवार रात वह अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कैंप में अफरातफरी मच गई। जवानों ने जब देखा, तो वह लहूलुहान पड़ा हुआ था। जवान बिना देर किए उसे तत्काल घायल अवस्था में सदर अस्पताल चाईबासा ले आए, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना के संबंध में अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर जवान की मौत कैसे हुई। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि जवान अजय किशोर खाका के गले के पास गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। शव को चाईबासा अस्पताल में रखा गया है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
मौत मामले की चल रही जांच : एसपी….
पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा कि बीती रात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटनाक्रम कैसे हुआ है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।