जमशेदपुर : आदित्यपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्रवण शर्मा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने उप महापौर अंकुर सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान समाज के सभी सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रकट किया. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उप महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। समाज के लोगों ने उनके जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने कहा कि समाज हमेशा उन जनप्रतिनिधियों का सम्मान करता है, जो आम जनता के हित में कार्य करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी उप महापौर क्षेत्र के विकास और समाज के हित में इसी तरह कार्य करते रहेंगे. सम्मान समारोह में विश्वकर्मा समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
