जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के व्हीकल फैक्ट्री प्लांट वन डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किया गया। सर्व प्रथम प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का फूलों का माला व पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया।

महामंत्री आरके सिंह ने उपस्थित कर्मचारी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग न सिर्फ मजदूरों को बल्कि मीडिया को भी गुमराह कर गलत मंशा को पूरा करने के फिराक में लगे रहते हैं। जरूरत है ऐसे लोगों से सावधान रहने की। उन्होंने कहा कि किसी को किसी भी तरह की गलतफहमी हो और उसे दूर करना चाहते हैं तो मुझसे मिल सकते हैं अथवा नि:संकोच फोन कर सकते हैं। तमाम तरह की आशंकाओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जितना नकारात्मक सोचते हैं , दुष्प्रचार करते हैं यह यूनियन उतना मजबूत होता जा रहा है। इसका श्रेय आप सभी मजदूरों भाईयों को जाता है। उन्होंने वेतन समझौते के हर विंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अली राजा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रियाज अहमद ने किया।
उधर फाइव थाउजेंड डिवीजन में भी स्वागत का कार्यक्रम हुआ। स्थानीय कामगारों द्वारा अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन किया
225 कर्मचारियों का हुआ स्थाईकरण, कर्मचारियों में दोहरी खुशी …
मार्च का महीना टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए दोहरी खुशी का रहा। एक ओर जहां ऐतिहासिक वेतन समझौते से मजदूरों के वेतन में बढ़ोत्तरी हुई है वहीं स्थाईकरण से 225 कर्मचारियों को दोहरी खुशी मिली है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके ने सभी कर्मचारियों को अपनी ओर शुभकामनाएं दी हैं। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि स्थाई होने वाले सभी कर्मचारी भाई – बहन लिस्ट में निर्धारित सिड्यूल के हिसाब से लेबर ब्यूरो पहुंचकर कागजी औपचारिकता पूरी कर मेडिकल में शामिल हो। किसी भी कर्मचारी भाई – बहन को घबराने की जरूरत नहीं है। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यूनियन प्रत्येक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। सबों को नवरात्र व रामनवमी की ढ़ेरों शुभकामनाएं दिये।
