जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के बड़गाछ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक पर अचानक चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में दानिश नामक युवक बुरी तरह घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत टीएनबी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात को रेहान नाम के युवक ने अंजाम दिया है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
इलाके में आक्रोश, लोगों ने उठाई गिरफ्तारी की मांग……
इस खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग गुस्से में हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का फूटा गुस्सा…..
घायल युवक के परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
पुलिस का दावा……….
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।



