JAMSHEDPUR : स्कूलों में पुलिस का जागरूकता अभियान, नशे और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी…. बिष्टुपुर, आजादनगर और ओलीडीह थाना क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में चला अभियान
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर मंगलवार को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बिष्टुपुर, आजादनगर और ओलीडीह थाना क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराध से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, विद्यार्थी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज पर व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाकर नशे और साइबर अपराध जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत इस तरह के अभियान का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों के बीच बेहतर संवाद और विश्वास कायम करना है. अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशा और साइबर अपराध से संबंधित सवाल पूछे, जिनका पुलिस पदाधिकारियों ने समाधान किया। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने पर जोर दिया।