जमशेदपुर : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39वाँ रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह जमशेदपुर के स्थानीय माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन क्रॉस इंडिया लिमिटेड के एचआर हेड रमाकांत गिरि, वी वी डी ए के वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मुखर्जी, प्रेसिडेंट इंद्रजीत पॉल, वाइस प्रेसिडेंट चंदेश्वर खां, मानद सचिव नलिनी राममूर्ति, सचिव रवींद्र दुग्गल, महासचिव कमल कुमार घोष, वित्त सचिव अमित बोस और संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, क्रॉस इंडिया, रामकृष्ण फोर्जिंग, गायत्री परिवार, शनि भक्त मंडल, आनंद मार्ग यूनिवर्सल, पतंजलि योग परिवार समेत सैकड़ो की संख्या में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मानित किया गया। वी वी डी ए के महासचिव कमल कुमार घोष ने बताया कि इस वर्ष संस्था ने कुल 4324 यूनिट रक्त संग्रह किया।
इतना ही नहीं संगठन ने झारखंड के सभी जिलों में रक्तदान अभियान को गति प्रदान कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि संस्था रक्तदान के साथ-साथ घातक बीमारी थैलेसीमिया के जागरूकता का भी कार्य कर रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जमशेदपुर में पचास हजार रक्त यूनिट संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

