जमशेदपुर : वोलेंटियर ब्ल्ड डोनर्स एसोसिएशन ( वीबीडीए ) के 39 वें वार्षिक समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को इस वर्ष प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित वीबीडीए के वार्षिक समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह उक्त सम्मान ग्रहण किये।

गौरतलब हो कि विगत 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने विशाल रक्तदान शिविर में एक दिन में 3140 यूनियन रक्त संग्रहित कर कीर्तिमान स्थापित किया था। जिसकी चर्चा पूरे राज्य में में जोर-शोर से हुई थी । अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से इस सम्मान का श्रेय टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तमाम कर्मचारियों, प्रबंधन के लोगों, यूनियन सदस्यों तथा शहर के रक्त वीरों को दिया है।
यह सम्मान संस्था वीबीडीए के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी , वित्त सचिव अमित बोस , अध्यक्ष इंद्रजीत पॉल, महासचिव कमल कुमार घोष के हाथों संयुक्त रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को प्रदान किया गया।
