धनबाद : सांसद ढुलू महतो एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। मामला 6 अप्रैल का है, जब धनबाद-एलटीटी (LTT) एक्सप्रेस के शुभारंभ के दौरान सांसद अपने समर्थकों के साथ ट्रेन की महिला बोगी में सवार होकर यात्रा करते नजर आए।
Advertisements

Advertisements

पूरा मामला :
सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और फिर स्वयं समर्थकों के साथ महिला कोच के अंदर बैठ गए।उन्होंने धनबाद स्टेशन से कतरास तक का सफर इसी कोच में तय किया। रेलवे के नियमों के अनुसार महिला कोच में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन कोच के अंदर पुरुष समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और आम जनता ने इसे नियमों का मखौल उड़ाना करार दिया है।
