जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे पुस्तकालय समिति के द्वारा स्वयं ( SWAYAM )एनपीटेल (NPTEL) का एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें वक्ता के रूप मे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के डिप्लोमा एवं इन्जीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक अभिषेक रंजन उपस्थित थे ।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ
अभिषेक रंजन ने एनपीटेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि SWAYAM और NPTEL Courses के कई लाभ है जैसे – उच्च स्तरीय शिक्षा की शिक्षण सामग्री जो देश के प्रमुख संस्थानों जैसे IITs और IIMs के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार की जाती है। इसमे छात्रों का पंजीकरण निःशुल्क होता है। यह सभी के लिए लचीला और सुलभ है । विद्यार्थी कभी भी, कहीं भी वीडियो लेक्चर, ट्रांसक्रिप्ट और ई-बुक के माध्यम से पढ़ सकते हैं। इससे रोजगार क्षमता में भी वृद्धि होती है । इसके पाठ्यक्रमों का प्रमाणपत्र उद्योगों द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो छात्रो के रिज़्यूमे को मजबूत बनाता है और उनके करियर विकास में मदद करता है। उन्होने SWAYAM NPTEL की विस्तृत जानकारी छात्रों के साथ साझा किया । कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरीरियन कुलविंदर कौर ने किया । कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर के साथ हुआ ।
