कर्नाटक : बल्लारी में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शहर के बाहरी इलाके में उस समय हुई जब प्रशिक्षण अभ्यास के तहत जवानों ने करीब 800 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। बताया जा रहा है कि जमीन से लगभग 50 फीट ऊपर पहुंचते ही पैराशूट ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे दोनों जवान तेजी से नीचे गिर पड़े।

















हादसे के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए हेलीकॉप्टर के जरिए बेंगलुरु एयरलिफ्ट किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवानों को गिरते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
#Karnataka #Ballari #ParachuteAccident #ArmyTraining #BreakingNews #IndiaNews #Defence
