कोलकाता : Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल में गुरुवार को चार अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैंने झालमुड़ी खायी, तो तृणमूल नेताओं को मिर्ची लग रही है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि मतगणना के बाद 4 मई को भाजपा विजयोत्सव मनाएगी, जिसमें मिठाई के साथ ‘झालमुड़ी’ भी बांटी जाएगी।


















प्रधानमंत्री ने हाल ही में झाड़ग्राम दौरे के दौरान स्थानीय व्यंजन ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लिया था, जिस पर सियासी प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन्होंने West Bengal में पहले चरण के मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी के लिए जनता को बधाई दी और इसे परिवर्तन के पक्ष में मजबूत जनादेश का संकेत बताया. नदिया जिले के कृष्णानगर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने Election Commission of India की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा पर काफी हद तक नियंत्रण रखा गया है।
इससे पहले हावड़ा में प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। उन्होंने दावा किया कि 4 मई को मतगणना के साथ ही राज्य में 15 वर्षों से जारी तृणमूल कांग्रेस का “सिंडिकेट राज” और “महाजंगल राज” समाप्त हो जाएगा।
प्रधानमंत्री ने All India Trinamool Congress पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का “सिंडिकेट, आपराधिक और माफिया गठजोड़” अब जनता के बीच उजागर हो चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य के कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस एक भी सीट जीतने में सफल नहीं होगी. प्रधानमंत्री के अनुसार, भारी मतदान यह संकेत देता है कि राज्य की जनता भय और हिंसा के माहौल से निकलकर विकास और विश्वास की राजनीति की ओर बढ़ रही है।
