जमशेदपुर : साकची स्थित देश के अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी द्वारा इस्टर्न रीजन (झारखंड, बिहार और उड़ीसा) के पहले फाउंडेशन सी.ओ. (Center of Excellence) कैंपस का जमशेदपुर में भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। संस्थान पिछले तीन वर्षों से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए सीओई प्रोग्राम संचालित कर रहा है, जिसे अब कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी विस्तारित किया गया है।



संस्थान के निदेशक संजय कुमार रंजन ने बताया कि इस विशेष प्रोग्राम के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा से 20-20 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय प्रवेश परीक्षा एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इस स्तर तक तैयार करना है कि वे राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर टॉप रैंक हासिल कर सकें।
उन्होंने आगे बताया कि चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी, जिसमें रेगुलर क्लासेज के साथ डाउट सेशन और वर्किंग सेशन भी शामिल होंगे। साथ ही, प्रत्येक सप्ताह टेस्ट आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। संस्थान द्वारा छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
गौरतलब है कि नारायणा का यह प्रोग्राम राष्ट्रीय स्तर पर पहले से ही सफल रहा है, जिसके माध्यम से कई छात्र ओलंपियाड, एन.एस.ई.जे.एस., आईआईटी एवं नीट जैसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी प्रोग्राम से जुड़े जमशेदपुर केंद्र के छात्र मुकुल महतो ने जेईई मेन-2026 में कोल्हान टॉपर बनकर संस्थान का नाम रोशन किया है। निदेशक श्री रंजन ने कहा कि नारायणा संस्थान छात्रों को सफलता के लिए मजबूत आधार, आवश्यक कौशल और सही मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
