जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर पहल के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के पाँच मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को सहयोग देकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड स्थित विनापानी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया गया। चयनित छात्रों में स्मृति (कक्षा 5) ग्राम गोपालपुर, ओम (कक्षा 6) ग्राम गोलकाता, सिरजीत (कक्षा 7) ग्राम बिर्रा, प्रेम (कक्षा 8) तथा अमित (कक्षा 9) दोनों ग्राम बांगुरदा के निवासी शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा इन सभी विद्यार्थियों की विद्यालयी फीस का 50 प्रतिशत वहन किया जाएगा, जिससे उनकी शिक्षा में आर्थिक बाधा कम होगी।
छात्रवृत्ति वितरण का समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां विश्वविद्यालय के डीन प्रशासन डॉ. जे. राजेश और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने कहा कि समाज के हर कोने में प्रतिभा मौजूद है और इस तरह की पहल का उद्देश्य उन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयाँ किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।
श्रीनाथ विश्वविद्यालय की यह पहल उसके समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय लगातार शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने और एक समतामूलक एवं शिक्षित समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है।